Hindi Poem ON Funeral : Sachcha Jeevan Jeene Wale……. - Poetry Blog
Hindi-English poem on funeral

Hindi Poem ON Funeral : Sachcha Jeevan Jeene Wale…….

यह कविता “सच्चा जीवन जीने वाले” एक भावनात्मक हिंदी रचना है, जो जीवन और मृत्यु के गहरे सत्य को उजागर करती है। किसी प्रियजन का अंतिम संस्कार (Funeral) न केवल विदाई का क्षण होता है, बल्कि यह हमें उनके द्वारा जिए गए सच्चे जीवन और छोड़ी गई अमिट यादों की भी याद दिलाता है। इस कविता में उन लोगों का जिक्र है, जो भले ही इस दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन अपने कर्मों और प्रेम से हमेशा जीवित रहते हैं। सरल शब्दों में लिखी गई यह कविता हमें सोचने पर मजबूर करती है – क्या सच में मौत इंसान को मिटा पाती है, या उसके अच्छे कर्म उसे अमर बना देते हैं?

सच्चा  जीवन  जीने  वाले.……..
Hindi-English poem on funeral
क्यों  आते  हैं  लोग 

क्यों  बिन  बताए  चले  जाते  हैं 

क्यों  आते  हैं  लोग 

क्यों  पल  में  बिछुड़  जाते  हैं 

क्यों  यादों  में  समा  जाते  हैं  लोग 

आना –  जाना  नियम  बना  हैं 

फिर  भी  रुलाते  हैं  जाने  वाले 

सदा  यादों  में  याद  आते  हैं 

सच्चा  जीवन  जीने  वाले 

दुनिया  से  जाने  वाले 

सच्चा  जीवन  जीने  वाले 

दुनिया  पे  अपनी  छाप  छोड़  जाते  हैं 

वो  जिंदगी  की  डोर

टूट  जाने  के  बाद  में  भी

बंधनों  में  बंधे  रह  जाते  हैं

क्यों  आते  हैं  लोग 

क्यों  बिन  बताए  चले  जाते  हैं 

यही  तो  हैं 

सच्चा  जीवन  जीने  वाले 

सदा –  सदा  के  लिए  अमर  हो  जाते  हैं 

इस  तरह  दुनिया  से  जाने  वाले 

लौटकर  आ  जाते  हैं 

मौत  को  भी  आईना  दिखा  आते  हैं 

ऐसे  होते  हैं 

सच्चा  जीवन  जीने  वाले…….

सुरेश  के
सुर……….



Who live a true life………
Hindi-English poem on funeral

Why do people come.

Why do they go away without telling.

Why do people come.

Why do they get separated

in a moment.

Why do people get lost in memories.

Coming and going has become a rule.

Still, those who leave make us cry.

Those who live

a true life are always remembered.

Those who leave this world

who live a true life……….

Leave their mark on the world.

Even after the thread of life is broken.

They remain tied in attachment.

Why do people come.

Why do they go away without telling.

These are the ones.

Who live a true life.

They become immortal forever.

Those who leave this world in this way.

Come back………..

They even show the mirror to death.

This is how…….

Those who live a true life……….

                         Suresh Saini

इस कविता का अंत हमें यही सिखाता है कि जो लोग सच्चाई और प्रेम से भरा जीवन जीते हैं,वे कभी नहीं मरते।उनकी यादें, उनके कर्म और उनकी बातें हमेशा जिन्दा रहती हैं –हमें जीने की नई राह दिखाती हैं।मृत्यु सिर्फ शरीर का अंत है,पर सच्चा जीवन जीने वाले लोग हमेशा अमर हो जाते हैं।

आपको ये कविता कैसी लगी?
अपने thoughts और feelings, comment में जरूर बताएं!


ईश्वर से मिलने की तड़प को दर्शाती यह कविता भी पढ़ें –ईश्वर से प्रार्थना


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status