कभी आपने सोचा है कि सबकुछ होते हुए भी इंसान unhappy क्यों रहता है, और कुछ लोग बिना ज्यादा साधनों के भी हमेशा smile करते रहते हैं?
“आज बड़ा खुश हूँ मैं” कविता life की उसी real happiness का truth सामने लाती है। यह poem सिखाती है कि खुशियाँ किसी market में buy नहीं की जा सकतीं, बल्कि time, struggle और positive mindset से earn करनी पड़ती हैं।
अगर आप inner peace और true happiness का अर्थ समझना चाहते हैं, तो यह कविता आपके दिल को जरूर touch करेगी।
आज बड़ा खुश हूँ मैं

खुश होना कौन नहीं चाहता
पर खुशियाँ किसी बाजार में तो नहीं मिलती
जो तोल-मोल कर खुशियों को खरिदा जा सके
खुशियाँ तो समय से छीननी पड़ती हैं
और इसमें बड़ा संघर्ष करना पड़ता है
तब जाकर खुशियाँ मिलती हैं
आज बड़ा खुश हूँ मैं
कभी-कभी सब कुछ होते हुए भी
इंसान खुश नहीं होता
पर कुछ इंसान कुछ भी ना होते हुए भी
बड़े खुश होते हैं
आखिर ये भेद है कहाँ
आखिर खुशी है किसमें
खुश और दुखी तो हमारा मन है
यह मन का भेद है
जो इस भेद को जानता है
वो हर हाल में खुश है
जब मन के अनुरूप काम होता है
इंसान बड़ा खुश होता है
जब मन को कुछ न मिले तो बड़ा दुख होता है
जो इंसान मन और समय से दोस्ती रखता है
वो हर पल बड़ा खुश है
आज बड़ा खुश हूँ मैं……..
सुरेश के
सुर……….
I am very happy today.

Who doesn’t want to be happy….
But happiness isn’t available
in any market, that can be
bought by bargaining.
Happiness has to be snatched from time
and it takes a lot of struggle.
Only then can happiness be found.
I am very happy today.
Sometimes, even when
they have everything, a person
is not happy.
But some people are happy
even when they have nothing.
They are very happy.
Where is this difference?
Who ultimately finds happiness….
Happiness and sadness are in our minds.
This is the difference of the mind.
Who knows this difference….
They are happy in every situation.
When things happen according
to the mind, a person is very happy.
When the mind doesn’t get anything,
it causes great sadness.
A person who is friends
with the mind and time, is very
happy every moment.
I am very happy today….
Suresh Saini
आखिर में यही समझ आता है कि खुशी बाहर नहीं, हमारे mindset और मन की दोस्ती में छिपी है। जो इंसान समय और हालात से समझौता करना सीख जाता है, वही सच में happy रहता है।
अगर आप भी life को simple तरीके से जीना और छोटी-छोटी बातों में happiness ढूँढना चाहते हैं, तो इस कविता को जरूर पढ़ें और अपने दिल से महसूस करें। कविता के लिए Comment और Share जरूर करे।
अगर आपको लगता है कि असली खुशियाँ छोटी-छोटी बातों में छिपी होती हैं और दिल से जीना ही life का सबसे बड़ा treasure है, तो कविता “Khushi Ka Khajana Hai” भी जरूर पढ़ें। यह कविता बताती है कि happiness बाहर नहीं, बल्कि हमारे सोच, रिश्तों और सादगी भरे पलों में छुपा एक अनमोल खजाना है। हर पंक्ति दिल को सुकून देती है और जिंदगी को positive नजरिए से देखने की inspiration देती है।
