Best Poem On Mother (Maa) : Jab Maa Ne Mujhe Danta Tha........... - Poetry Blog
Hindi/English Poem on Mother's Love and Scolding

Best Poem On Mother (Maa) : Jab Maa Ne Mujhe Danta Tha………..

माँ की डांट अक्सर बचपन में डर लगती है, लेकिन समय के साथ वही डांट सबसे सच्चा प्यार बन जाती है। “जब माँ ने मुझे डांटा था” कविता बचपन की उन्हीं मासूम यादों को छूती है, जहाँ डर, रूठना और फिर माँ की बाहों में सुकून—सब कुछ एक साथ महसूस होता है। यह कविता हर उस दिल को छू जाएगी जिसने माँ के प्यार को करीब से जिया है।

जब  माँ  ने  मुझे  डांटा  था…………
Hindi/English Poem on Mother's Love and Scolding
जब  माँ  ने  मुझे  डांटा  था

बहुत  डर  गया  था  मैं

जाकर  एक  कोने  में  छुप  गया  था  मैं

डर  गये  थे  पापा  भी

कहाँ  चला  गया  हूँ  मैं

खोज – खोजकर  थक  गये  थे  वो

अब  तो  माँ  भी  थोड़ा  डर  गई  थी

मेरा  नाम  ले – लेकर

थोड़ा  प्यार  से  बोल  रही  थी

कोने  में  बैठा – बैठा

मैं  भी  अब  थक  गया  था

माँ  के  प्यार  से  थोड़ा  पिघल  गया  था

अब  मेरी  भी  हिम्मत  थोड़ी  बढ़ने  लगी  थी

थोड़ा  डर  को  पीछे  छोड़कर

पापा  को  आगे  करके

जैसे  ही  मैं  बाहर  निकला

माँ  ने  मुझे  सीने  से  लगा  लिया  था

एकबार  फिर  से  प्यार  से  डांट  दिया  था

जब  माँ  ने  मुझे  डांटा  था …………

सुरेश  के
सुर…………



Mother scolded me………
Hindi/English Poem on Mother's Love and Scolding

When mother scolded me,

I was very scared.

I went and hid in a corner.

Papa was also scared.

Where have I gone………..

He was tired of searching.

Now even mother was a little scared.

She was speaking lovingly

taking my name.

Sitting in the corner,

I too was tired now.

I was melted a little by mother’s love.

Now my courage also started

increasing a little.

Leaving a little fear behind,

putting ‘Papa’ forward,

as soon as I came out

mother hugged me.

Once again scolded me lovingly.

When mother scolded me…………

                       Suresh Saini

माँ की डांट कभी गुस्सा नहीं होती, वो तो ममता का दूसरा रूप होती है। यह कविता हमें याद दिलाती है कि माँ की हर डांट के पीछे चिंता, प्यार और अपनापन छुपा होता है। अगर यह कविता आपके दिल को छू गई हो, तो इसे Share जरूर करें और Comments में अपनी माँ से जुड़ी कोई प्यारी memory साझा करें।


अगर आपको माँ के प्यार, उसकी मीठी सीख और हर बात में छुपी ममता को महसूस करना अच्छा लगता है, तो “Maa Ki Baatein Bahut Suhati Hain” कविता जरूर पढ़ें। यह कविता माँ की उन छोटी-छोटी बातों को खूबसूरती से बयां करती है, जो जिंदगी के हर मोड़ पर हमें सही रास्ता दिखाती हैं और दिल को सुकून दे जाती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status