New Hindi Poem On New Year : Naya Saal Nai Shuruaat........... - Poetry Blog
New Year Poem Hindi English

New Hindi Poem On New Year : Naya Saal Nai Shuruaat………..

नया साल, नई उम्मीदें और नई शुरुआत
हर साल के अंत में हम पुराने पलों को पीछे छोड़कर नए जोश और नई उमंग के साथ भविष्य की ओर बढ़ते हैं। इसी खूबसूरत एहसास को बयां करती है यह कविता –“नया साल नई शुरुआत” इसमें दुआएं, शुभकामनाएं और आने वाले साल के लिए प्रेरणा के शब्द हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं या नए साल के संकल्पों को दिल से महसूस करना चाहते हैं, तो यह कविता आपको जरूर पसंद आएगी।

नया  साल  नई  शुरुआत………….
New Year Poem Hindi English
आपको  दुआ – सलाम  भेजते  हैं

नई  साल  का  पैगाम  भेजते  हैं

नया  साल  खुशियां  लेकर  आएगा

आपके  सपने  संवारेगा

आपके  नाम  खुदा  को  भी  एक  खत  भेजते  हैं

खुदा  मेहरबान  रहेगा  आप  पे

हम  तो  बस  यही  चाहते  हैं

आपको  दुआ – सलाम  भेजते  हैं

नई  साल  का  पैगाम  भेजते  हैं

आपके  पूरे  हो  सारे  अरमान

खुदा  जारी  करे  आपके  लिए  फरमान

पुरानी  बातों  को  आप  भूल  जाना

नई  चुनौतियों  को  नए  जोश  से  अपनाना

किसी  को  ना  मिले  कोई  बहाना

नए  साल  में

हरपल  हो  खुशियों  का  आना

आपको  दुआ – सलाम  भेजते  हैं

नई  साल  का  पैगाम  भेजते  हैं……….

सुरेश  के
सुर………..



New Year new beginning………….
New Year Poem Hindi English

I send you

good wishes and greetings.

I send New Year message.

The New Year will bring happiness.

The New Year will

cherish your dreams.

I also send a letter to God

in your name.

God will be kind to you

that’s all I want.

I send you

good wishes and greetings.

I send New Year message.

May all your wishes come true.

May God issue orders for you.

You forget old things,

embrace new challenges with

renewed passion.

No one should get any excuse

in the New Year.

May happiness always come.

I send you

good wishes and greetings.

Sending New Year message……….

                            Suresh Saini

 नए साल का यह संदेश केवल शुभकामनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई उम्मीद और जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा है। “नया साल नई शुरुआत”  हमें याद दिलाता है कि हर अंत एक नए आरंभ का अवसर होता है। आइए, पुरानी यादों को संजोकर और नई ऊर्जा के साथ इस साल को और भी खूबसूरत बनाएं। कविता के लिए  comment और share जरूर करें।


अगर आपको यह कविता पसंद आई, तो एक और खूबसूरत रचना “नया साल आया है” जरूर पढ़ें, जो नए साल की खुशियों और उम्मीदों से भरी हुई है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status